Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को दी शिक्षण तकनीकों की जानकारी
  • अल्मोड़ा

आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को दी शिक्षण तकनीकों की जानकारी

AltnewsUttarakhand 12/02/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2025-26 के अंतर्गत आयोजित ‘उत्तरा मॉड्यूल’ आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरुवार को विभिन्न सत्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों और मास्टर ट्रेनरों को बुनियादी साक्षरता और भाषा विकास से जुड़ी शिक्षण विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम एससीईआरटी उत्तराखंड देहरादून के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जनपद के 12 मास्टर ट्रेनर और 200 कोलोकेटेड आंगनवाड़ी कार्यकर्तियां प्रतिभाग कर रही हैं। प्रथम सत्र में संदर्भदाता करुणा टम्टा ने बुनियादी साक्षरता के घटकों और मौखिक भाषा विकास पर चर्चा कराते हुए संबंधित गतिविधियां कराईं। दूसरे सत्र में पुष्पा बोरा ने ध्वनि जागरूकता विषय पर व्याख्यान देते हुए व्यवहारिक अभ्यास कराए। तीसरे सत्र में करुणा टम्टा ने शब्द भंडार विषय पर प्रशिक्षण दिया तथा प्रतिभागियों को डायट परिसर में स्थापित मॉडल बाल वाटिका का अवलोकन कराया, जहां उन्होंने अधिगम सहायक सामग्री के उपयोग और नवाचार आधारित शिक्षण सामग्री निर्माण की प्रक्रिया समझी। कार्यक्रम के दौरान डायट के नियोजन एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. हेम चन्द्र जोशी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रारंभिक शिक्षा में रचनात्मक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण का संचालन कार्यक्रम समन्वयक रमेश सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर डॉ. हेमलता धामी, मंजू डंगवाल, गोपाल सिंह रावत, अनिल कांडपाल, अनीता टम्टा, दमयंती धर्मसत्तू, डिम्पल वर्मा, बसंती भोज, सतरूपा बिष्ट और रेनू आर्या सहित अन्य उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसजे परिसर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम
Next: फायर वॉचर्स को वनाग्नि नियंत्रण की बारीकियों से कराया रूबरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.