Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े
  • अल्मोड़ा

भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े

AltnewsUttarakhand 13/02/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भिकियासैंण से करीब 15 किलोमीटर दूर हरेला खेत और ग्राम द्यौना में चोरों ने कई दुकानों और बंद मकानों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़ दिए। लगातार हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार चोरों ने उन स्थानों को निशाना बनाया जहां लंबे समय से कोई नहीं रह रहा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उन्हें इलाके की पूरी जानकारी थी। द्यौना गांव में सबसे पहले चोरों ने राजेन्द्र सिंह रावत की दुकान में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन पास में ही उनका घर होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद चोर कुबेर सिंह की एकांत में स्थित दुकान तक पहुंचे। दुकान में शटर होने के कारण वे उसे तोड़ नहीं पाए, लेकिन पीछे की खिड़की की जाली काटने में सफल रहे। हालांकि अंदर लगे सरियों को नहीं काट पाने के कारण यहां भी चोरी नहीं हो सकी। चोरों ने इसके बाद दिल्ली में रह रही मोहनी देवी के बंद मकान को निशाना बनाया और ताला तोड़कर अंदर घुस गए। घर से क्या सामान चोरी हुआ है, इसकी जानकारी उनके वापस आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मकान के ऊपर स्थित देवी मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर चोर करीब 15 से 20 हजार रुपये की नकदी ले गए। इसके बाद चोर हरेला खेत पहुंचे, जहां वीरेंद्र सिंह रावत और गोपाल सिंह रावत की दुकानों के ताले तोड़ दिए गए। इन दुकानों से कितनी नकदी और सामान चोरी हुआ है, इसका अभी पूरा विवरण सामने नहीं आ सका है। घटनाओं से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो तहसील घेराव किया जाएगा। उनका यह भी कहना है कि पुलिस की ढिलाई से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं और भविष्य में बड़ी वारदात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती
Next: 25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.