Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

AltnewsUttarakhand 05/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कर्नाटक खोला रामलीला मंच में रविवार को अल्मोड़ा कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महापौर अजय वर्मा और राज्य मंत्री गंगा बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजन समिति के मुख्य संयोजक बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में पी-वी, सब-जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का संचालन हेमवंती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम की ताइक्वांडो कोच वंदना भंडारी ने किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व आयोजित प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, आत्मरक्षा, संतुलन और शारीरिक फिटनेस का विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिससे खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। महापौर अजय वर्मा ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का मजबूत आधार हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के खिलाड़ियों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की पूरी क्षमता है। राज्य मंत्री गंगा बिष्ट ने कहा कि जनपद में खेल गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में युवा खेलों से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में विधि थापा, नित्या सिंह, गर्विता बिष्ट, आराध्या देवड़ी, मान्या वर्मा, सोम्या आर्य, पार्थ पाठक सहित 71 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। कार्यक्रम में हयात सिंह बिष्ट, कमलेश कर्नाटक, रमेश जोशी, अमर बोरा, अभिषेक तिवारी, प्रकाश मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से आए कोच, रेफरी और खिलाड़ियों ने भी सहयोग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया सम्मानित
Next: पत्रकारों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.