Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पत्रकारों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक
  • अल्मोड़ा

पत्रकारों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक

AltnewsUttarakhand 05/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image


अल्मोड़ा।
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की अल्मोड़ा इकाई की बैठक रविवार को गीता भवन, नंदा देवी में जिलाध्यक्ष जगजीवन बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं, उन पर पड़ने वाले अनावश्यक दबाव तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि पत्रकारों पर अनावश्यक दबाव बनाने और उनकी छवि धूमिल करने के मामलों का निष्पक्ष संज्ञान लिया जाए। जिलाध्यक्ष जगजीवन बिष्ट ने यूनियन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर कई प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं यूनियन के उपाध्यक्ष गोपेश उप्रेती ने एडम्स बालिका इंटर कॉलेज परिसर में खड़े सूखे पेड़ से संभावित खतरे का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि गत सप्ताह पेड़ की एक टहनी टूटकर उन पर गिर गई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने कहा कि इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे आवागमन करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में आपदा प्रबंधन, वन विभाग, उपजिलाधिकारी, विधायक तथा केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा को भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक पेड़ हटाने की कार्रवाई नहीं हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकारों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा। बैठक में दयानंद कठैत, दयाकृष्ण कांडपाल, दिनेश भट्ट, कपिल मल्होत्रा, अनिल सनवाल, गोपाल सिंह चम्याल, शिवेंद्र गोस्वामी सहित यूनियन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Next: कुंवाली में बैंक शाखा खोलने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.