Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, 98 हजार से अधिक मतदाताओं को जारी हुए नोटिस
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, 98 हजार से अधिक मतदाताओं को जारी हुए नोटिस

AltnewsUttarakhand 29/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चल रही कार्रवाई की जानकारी साझा की गई। बैठक में बताया गया कि जनपद की छह विधानसभा क्षेत्रों के कुल 4,71,938 मतदाताओं में से 98,529 मतदाताओं को विभिन्न प्रकार की विसंगतियों के आधार पर नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें द्वाराहाट में 16,962, सल्ट में 18,668, रानीखेत में 12,020, सोमेश्वर में 14,056, अल्मोड़ा में 19,266 तथा जागेश्वर में 17,557 मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नोटिसों की सुनवाई के लिए जनपद के 949 मतदेय स्थलों पर व्यवस्था की गई है तथा 72 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की तैनाती की गई है। विधानसभा क्षेत्रवार सुनवाई 29 जुलाई से 3 सितंबर तक विभिन्न चरणों में होगी। अब तक 50,478 नोटिस बीएलओ के माध्यम से तामील कराए जा चुके हैं, जबकि शेष नोटिसों की तामील की प्रक्रिया जारी है। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पात्र मतदाता निर्धारित तिथि पर आवश्यक अभिलेखों के साथ सुनवाई में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें, ताकि निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराई जाएगी। बैठक में कैलाश गुरुरानी, पूरन रौतेला सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह रावत मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्रामसभा अथरबनी को सड़क मार्ग से जोड़ने की कवायद तेज, लोक निर्माण विभाग ने किया स्थलीय निरीक्षण
Next: किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, स्वास्थ्य और स्वच्छता की दी जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.