Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्रामसभा अथरबनी को सड़क मार्ग से जोड़ने की कवायद तेज, लोक निर्माण विभाग ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

ग्रामसभा अथरबनी को सड़क मार्ग से जोड़ने की कवायद तेज, लोक निर्माण विभाग ने किया स्थलीय निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 29/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर से सटी ग्रामसभा अथरबनी के निचले क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित इस क्षेत्र के लोगों की मांग पर बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तावित सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और विभिन्न संभावित विकल्पों का परीक्षण किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क सुविधा के अभाव में उन्हें दैनिक आवागमन, व्यावसायिक कार्य, बच्चों की शिक्षा, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष सड़क निर्माण की मांग उठाई गई थी। इसी क्रम में विभाग ने क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण कर सड़क निर्माण की संभावनाओं का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कैलाश चंद्र एवं अवर अभियंता हितांशी नैनवाल ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामसभा के निचले हिस्से को राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट अथवा अन्य उपयुक्त संपर्क मार्गों से जोड़ने के विभिन्न विकल्पों का निरीक्षण किया तथा उनकी तकनीकी व्यवहार्यता पर विचार किया। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा कर सड़क निर्माण के संभावित मार्ग, भूमि की स्थिति, जनसुविधा तथा भविष्य की आवश्यकताओं से जुड़े सुझाव भी प्राप्त किए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शीघ्र सर्वेक्षण पूरा कर सड़क निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करने का अनुरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित सड़क मार्ग बनने से क्षेत्र के लोगों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज, विकास भवन, कलेक्ट्रट और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंच आसान होगी, आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना संभव होगा तथा क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और व्यापारिक विकास को भी नई गति मिलेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद जोशी, उपप्रधान रमेश भोज, सुंदर गंगोला, सुरेंद्र बिष्ट, पंकज भंडारी, हरीश भंडारी, मोहन कड़ाकोटी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सड़क निर्माण की दिशा में शुरू हुई पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि विभाग शीघ्र आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर क्षेत्र को सड़क सुविधा से जोड़ने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: झिझाड़ और पांडेखोला वार्ड में डस्टबिन वितरण नहीं होने पर पार्षदों ने जताई नाराजगी
Next: मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा, 98 हजार से अधिक मतदाताओं को जारी हुए नोटिस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.