Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ईवीएम और वीवीपैट से जुड़ी निष्प्रयोज्य सामग्री के निस्तारण की तैयारी
  • अल्मोड़ा

ईवीएम और वीवीपैट से जुड़ी निष्प्रयोज्य सामग्री के निस्तारण की तैयारी

AltnewsUttarakhand 25/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला निर्वाचन कार्यालय अल्मोड़ा में सुरक्षित रखी गई ईवीएम, वीवीपैट मशीनों के प्लास्टिक मोल्डेड बॉक्स तथा वर्ष 2012 से 2023 तक के एक्सपायर पावर पैक (बैटरियों) के निस्तारण की प्रक्रिया 27 अगस्त को शुरू होगी। निर्वाचन विभाग ने इस दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन कार्यालय के गोदामों में रखी 4,837 कंट्रोल यूनिट (सीयू) तथा 3,212 वीवीपैट मशीनों के प्लास्टिक मोल्डेड बॉक्स सहित निष्प्रयोज्य सामग्री का निस्तारण किया जाना है। इसके अलावा वर्ष 2012 से 2023 तक के एक्सपायर पावर पैक (बैटरियों) को भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत हटाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह सामग्री जिला पंचायत भवन, धारानौला स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के गोदाम तथा स्यालीधार स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को प्रातः 10 बजे वेयरहाउस खोले जाएंगे और सामग्री को जिला निर्वाचन कार्यालय, ऊधमसिंह नगर भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

निर्वाचन विभाग ने सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों से अपील की है कि वे वेयरहाउस खोले और बंद किए जाने की पूरी प्रक्रिया के दौरान स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित रहकर प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर आईटीबीपी कोसी में जवानों को बांधी राखी
Next: महिलाओं और युवाओं को साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति का दिया संदेश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.