Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • यातायात नियम तोड़ने वाले 174 वाहन चालकों के चालान
  • अल्मोड़ा

यातायात नियम तोड़ने वाले 174 वाहन चालकों के चालान

AltnewsUttarakhand 04/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पर्यटन सीजन के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 174 वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने पर्यटन सीजन को देखते हुए सभी थाना-चौकी प्रभारियों और यातायात पुलिस को व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के क्रम में जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की ओर से जिले के प्रवेश मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही नगर क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, चौराहों और पर्यटन स्थलों के आसपास भी लगातार निगरानी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बढ़ते पर्यटन के बीच सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अल्मोड़ा पुलिस ने आमजन और पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की है। पुलिस ने स्वयं और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मानसखण्ड विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय जीआईएस प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
Next: दोषमुक्त मामलों की समीक्षा बैठक में अपील योग्य प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.