Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दोषमुक्त मामलों की समीक्षा बैठक में अपील योग्य प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश
  • अल्मोड़ा

दोषमुक्त मामलों की समीक्षा बैठक में अपील योग्य प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश

AltnewsUttarakhand 05/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में जनपद के सत्र एवं अधीनस्थ न्यायालयों में अगस्त 2026 के दौरान दोषमुक्त हुए मामलों की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों में गति लाने तथा अपील योग्य प्रकरणों में तत्काल अपील दाखिल करने के निर्देश दिए। बैठक में अभियोगों की पैरवी के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी ने अभियोजकों को प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने तथा संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से करने के निर्देश दिए। पॉक्सो अधिनियम से संबंधित मामलों की समीक्षा में अभियोजन विभाग के साथ समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय को भी सम्मिलित किया गया। अपर जिलाधिकारी ने बाल कल्याण समिति एवं सपोर्ट पर्सन को संबंधित मामलों में आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा पीड़ितों को दी जाने वाली राहत राशि से संबंधित प्रकरणों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में आगामी समय में पॉक्सो अधिनियम के संबंध में कार्यशाला आयोजित करने तथा इसमें चिकित्सा अधिकारियों एवं बाल कल्याण समिति को सम्मिलित किए जाने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर सहायक निदेशक अभियोजन एवं सदस्य सचिव सुनीता भट्ट जोशी, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पूरन सिंह कैड़ा, जिला प्रोबेशन अधिकारी कल्पना मनराल, संरक्षण अधिकारी कमला कोश्यारी, संरक्षण अधिकारी सुनीता जोशी सहित बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं सपोर्ट पर्सन उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यातायात नियम तोड़ने वाले 174 वाहन चालकों के चालान
Next: मोरनौला में ट्रक से 534 टिन अवैध लीसा बरामद, एक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.