Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ कराने में लगा पाकिस्तान, आर्मी कमांडर ने खोल दी पड़ोसी की पोल
  • राष्ट्रीय

सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ कराने में लगा पाकिस्तान, आर्मी कमांडर ने खोल दी पड़ोसी की पोल

AltnewsUttarakhand 13/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

जम्मू और कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी और कुपवाड़ा जिलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चले एनकाउंटर के बीच, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने पाकिस्तान की पोल खोल दी। उन्होंने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान घाटी में शांति भंग करने के लिए सीमा पार से कट्टरपंथी आतंकियों को भेजने की कोशिश कर रहा है। राजौरी में चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। सेना की कैनाइन यूनिट का एक डॉग केंट ने भी अपने हैंडलर को दुश्मन की गोलीबारी से बचाते हुए अपनी जान गंवा दी।
जम्मू में दो दिवसीय नॉर्थ टेक संगोष्ठी 2023 के समापन पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, उत्तरी सेना के कमांडर ने कहा, “पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने के लिए सीमा पार आतंकवादियों को भेजने की अपनी पुरानी चाल पर कायम है। ऐसे समय में जब घाटी ने इस साल 2.25 करोड़ पर्यटकों का स्वागत करने की तैयारी की है, पाकिस्तान एक बार फिर क्षेत्र में आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, हम पाकिस्तान को उसके नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।”
वह राजौरी जिले के नारला इलाके में चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने पर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। अधिकारियों ने इससे पहले बुधवार को कहा था कि राजौरी मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया। जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा, “राजौरी के नरला इलाके में चल रही मुठभेड़ में दूसरे आतंकवादी को मार गिराया गया है।”
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि नारला इलाके में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक सैनिक शहीद हो गए। गोलीबारी में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सहित तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। एडीजीपी, जम्मू ने मंगलवार को एक बयान में कहा था, “एक आतंकवादी को मार गिराया गया; राजौरी जिले में हुई मुठभेड़ में सेना के एक जवान शहीद हो गए और एक पुलिस एसपीओ सहित तीन अन्य घायल हो गए हैं।”.

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में कर्नल समेत 3 अफसर शहीद, राजौरी में 2 आतंकी मार गिराए
Next: चांद पर आराम फरमा रहे विक्रम और प्रज्ञान, अब होगा बड़ा चमत्कार? सामने आ गई नई तस्वीर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.