Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एडम्स बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

एडम्स बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी

AltnewsUttarakhand 30/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को यातायात पुलिस ने एडम्स बालिका इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी यातायात बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह एवं यातायात पुलिस टीम की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिकाओं और छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के महत्व की जानकारी दी गई। पुलिस ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, शराब के नशे में वाहन न चलाने, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं को नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणामों और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति के वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन स्वामी या अभिभावक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना, तीन वर्ष तक के कारावास सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई का प्रावधान है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जनपद में मादक पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एनकॉर्ड समिति की बैठक, जागरूकता बढ़ाने के निर्देश
Next: सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला, मारपीट मामले में आरोपी बरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.