Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा, 89.46 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा, 89.46 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा

AltnewsUttarakhand 06/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत सोमवार को अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और उनके द्वारा नामित मतदान केंद्र स्तरीय अभिकर्ताओं (बीएलए-1) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया। बैठक में बताया गया कि जनपद के सभी 5,27,423 मतदाताओं तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण किया जा चुका है। अब तक 4,71,831 गणना प्रपत्र प्राप्त कर उनका डिजिटलीकरण पूरा कर लिया गया है, जो कुल का 89.46 प्रतिशत है। शेष 55,592 प्रपत्रों में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत तथा डुप्लीकेट मतदाताओं के प्रकरण शामिल हैं। बैठक के दौरान विधानसभावार अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। उनसे इन सूचियों का अपने स्तर पर सत्यापन कर आवश्यक सहयोग देने का अनुरोध किया गया, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जा सकें तथा अपात्र प्रविष्टियों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित हो सके। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी अभियान का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी भरत रावत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि कैलाश गुरुरानी, पूरन रौतेला और दिनेश पिल्खवाल उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर लगाए आरोप
Next: अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.