Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा नगर निगम बोर्ड बैठक में 82.96 लाख रुपये के घाटे का बजट मंजूर, वार्ड निधि और पार्षद भत्ते की मांग पर भी हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर निगम बोर्ड बैठक में 82.96 लाख रुपये के घाटे का बजट मंजूर, वार्ड निधि और पार्षद भत्ते की मांग पर भी हुई चर्चा

AltnewsUttarakhand 26/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा की बोर्ड बैठक शनिवार को नगर निगम सभागार में महापौर अजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक शुरू होने से पहले उत्तराखंड सरकार द्वारा नामित आठ सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद 15 प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया। लेखाकार राजीव शर्मा ने बताया कि 36 करोड़ 32 लाख 90 हजार 800 रुपये की अनुमानित आय और 37 करोड़ 15 लाख 5 हजार 800 रुपये के अनुमानित व्यय के साथ 82.96 लाख रुपये के घाटे का बजट सदन के समक्ष रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। पार्षदों ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा 10 दिनों के भीतर उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही गत बैठक से संबंधित लंबित अभिलेख 15 दिनों के भीतर सभी पार्षदों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के लिए करीब 300 विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे। इनमें क्षतिग्रस्त सड़कों, नालियों, कल्वर्ट, रेलिंग, स्ट्रीट लाइट, विद्युत पोल, सार्वजनिक शौचालय, पैदल मार्ग, सफाई व्यवस्था और डस्टबिन वितरण जैसे कार्य शामिल रहे। इसके अलावा निगम की दुकानों का सर्वे, किराया संशोधन, पार्किंग व्यवस्था, आवारा पशुओं के लिए शेल्टर, स्काई लिफ्ट और हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत, संपत्ति कर के बिल तिमाही आधार पर जारी करने, जलकर वृद्धि पर जल संस्थान के साथ बैठक तथा रैम्जे पार्क का नाम बदलकर शहीद सावन साह के नाम पर रखने सहित कई प्रस्ताव रखे गए।

बैठक में प्रत्येक वार्ड के छोटे विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपये की वार्ड निधि तथा पार्षदों को 25 हजार रुपये मासिक भत्ता दिए जाने की मांग भी उठी। हालांकि पार्षद अमित साह, ज्योति साह और कुछ अन्य पार्षदों ने मानदेय दिए जाने के प्रस्ताव का विरोध भी किया।

बैठक में महापौर अजय वर्मा, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण भंडारी, वित्त अधिकारी विनय नेगी सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में पार्षद उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वामी विवेकानंद चेरिटेबल चिकित्सालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
Next: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं और विपक्ष की जीत, डॉ. धन सिंह रावत भी दें इस्तीफा: मनोज तिवारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.