Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वामी विवेकानंद चेरिटेबल चिकित्सालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
  • अल्मोड़ा

स्वामी विवेकानंद चेरिटेबल चिकित्सालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

AltnewsUttarakhand 25/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पेटशाल स्थित स्वामी विवेकानंद चेरिटेबल चिकित्सालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने चिकित्सालय की सेवाओं की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वृक्षारोपण के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने चिकित्सालय की सेवाओं, यहां कार्यरत चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने चिकित्सालय को 30 कुर्सियां उपलब्ध कराने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि एवं पर्यावरणविद तथा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की उपाध्यक्ष वसुधा पंत ने मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु एक एक्वागार्ड देने की घोषणा की। समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। डॉ. शिवम मिश्रा ने चिकित्सालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम के समापन पर ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत अतिथियों ने पौधरोपण किया। इसके बाद डॉ. जे.सी. दुर्गापाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके हाथों एक जरूरतमंद व्यक्ति को कंबल वितरित कराया। कार्यक्रम का संचालन खिला नंद भट्ट ने किया। इस अवसर पर डॉ. ऊषा उप्रेती, डॉ. प्रतिभा पाठक, प्रधानाचार्य प्रमोद पंत, भूषण पांडे, नरेंद्र सिंह शिराड़ी, समाजसेवी जमन सिंह देवड़ी, भुवन पांडे, जिला प्रचारक वीरेंद्र सहित चिकित्सालय से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धौलादेवी में कई युवाओं और महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
Next: अल्मोड़ा नगर निगम बोर्ड बैठक में 82.96 लाख रुपये के घाटे का बजट मंजूर, वार्ड निधि और पार्षद भत्ते की मांग पर भी हुई चर्चा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.