Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 22 फरवरी को अल्मोड़ा में होगा भव्य हिंदू सम्मेलन
  • अल्मोड़ा

22 फरवरी को अल्मोड़ा में होगा भव्य हिंदू सम्मेलन

AltnewsUttarakhand 03/02/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। माँ नंदा देवी हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में आगामी 22 फरवरी को अल्मोड़ा नगर में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य सांस्कृतिक जागरण, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रीय एकता के संदेश को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुँचाना बताया गया है। आयोजन समिति के अनुसार यह सम्मेलन चार महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अवसरों को समर्पित होगा। इनमें भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष, अनुकूल चन्द्र ठाकुर के सत्संग आंदोलन के 100 वर्ष, नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर का 350वां बलिदान दिवस और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष शामिल हैं। सम्मेलन में वक्ताओं द्वारा इन महापुरुषों के जीवन, त्याग, आध्यात्मिक संदेश और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर विचार रखे जाएंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और समाज जागरण से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। समिति ने बताया कि सम्मेलन में अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। नगर के विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। घर-घर संपर्क, आमंत्रण, प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं के लिए टीमें सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
Next: अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.