Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा की सड़कों के डामरीकरण को लेकर कांग्रेस का आंदोलन रहेगा जारी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की सड़कों के डामरीकरण को लेकर कांग्रेस का आंदोलन रहेगा जारी

AltnewsUttarakhand 30/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। लंबे समय से बदहाल सड़कों के डामरीकरण की मांग को लेकर कांग्रेसजनों और स्थानीय जनता की ओर से किए जा रहे आंदोलन के बीच माल रोड पर डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इसे लगातार किए गए संघर्ष की जीत बताया है। अल्मोड़ा कांग्रेस संगठन नगर महामंत्री वैभव पांडे ने माल रोड पर डामरीकरण शुरू होने का स्वागत किया, लेकिन कहा कि उनकी मांग केवल माल रोड तक सीमित नहीं है। जेल रोड और धारानौला की ओर जाने वाली सड़क के डामरीकरण की मांग भी लंबे समय से उठाई जा रही है। कहा कि जब तक जेल रोड और धारानौला रोड पर भी डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अल्मोड़ा की जनता को साथ लेकर दोबारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की जनता को आधे-अधूरे समाधान के बजाय शहर की प्रमुख सड़कों का समुचित और गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण चाहिए। जनता की समस्याओं को लेकर पार्टी आगे भी आवाज उठाती रहेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: संगठनात्मक असहमति के बीच यूकेडी के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
Next: स्मैक के बढ़ते प्रचलन और गौवंश की अवैध तस्करी की शिकायतों पर जताई चिंता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.