Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्मैक के बढ़ते प्रचलन और गौवंश की अवैध तस्करी की शिकायतों पर जताई चिंता
  • अल्मोड़ा

स्मैक के बढ़ते प्रचलन और गौवंश की अवैध तस्करी की शिकायतों पर जताई चिंता

AltnewsUttarakhand 30/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिले और शैक्षणिक संस्थानों में स्मैक एवं अन्य नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रचलन तथा मवेशियों की आड़ में गौवंश की अवैध तस्करी की शिकायतों को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों मामलों में प्रभावी कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। वार्ता के दौरान बजरंग दल के प्रांत गौरक्षा प्रमुख अधिवक्ता विजय सिंह सिराड़ी ने जिले में बढ़ते स्मैक के नशे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशे के कारण युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने भैंस, बकरी आदि मवेशियों की आड़ में गौवंश को अवैध रूप से ले जाने की शिकायतों का मुद्दा भी एसएसपी के समक्ष रखा। उन्होंने संदिग्ध वाहनों की नियमित जांच करने तथा गौवंश से संबंधित मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष भानु प्रकाश जोशी, बजरंग दल सह-संयोजक वैभव जोशी, संजय भट्ट, विनोद भट्ट, हरीश लाल और विनोद आर्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा की सड़कों के डामरीकरण को लेकर कांग्रेस का आंदोलन रहेगा जारी
Next: व्यापार मंडल ने डीएम से मुलाकात कर बाजार की समस्याएं रखीं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.