Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में दो दिवसीय जिला योगासन प्रतियोगिता आयोजित
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में दो दिवसीय जिला योगासन प्रतियोगिता आयोजित

AltnewsUttarakhand 19/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा डिस्ट्रिक्ट योगासन एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन से संबद्ध इस प्रतियोगिता में महिला जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, राधा बिष्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में, विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिक्षिका हेम लता वर्मा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह मेहरा, प्रधानाचार्य हरिदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज चितई, ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। निर्णायक मंडल में अनंत बिष्ट, अमितेश, धारा वल्लभ पांडे, डॉ. महेंद्र सिंह मेहरा, गिरीश सिंह अधिकारी, अजय, कविता बिष्ट शामिल रहे। जिला सचिव गिरीश सिंह अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 50 योग साधकों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। इसमें 10 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने रिदमिक, ट्रेडिशनल और आर्टिस्टिक वर्ग में योगासन की प्रतिभा दिखाई। पांचवीं जिला योगासन प्रतियोगिता के विजेता आगामी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन समिति के महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य योग को खेल के रूप में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है, ताकि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिल सकें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सावन मेले में दुल्हन बनो और सेली सजाओ प्रतियोगिता रहेगी खास आकर्षण
Next: मतगणना हेतु 785 कार्मिकों का द्वितीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.