Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने पांच घंटे में सुलझाया बाइक चोरी का मामला, आरोपी को दबोचकर बरामद की मोटरसाइकिल
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने पांच घंटे में सुलझाया बाइक चोरी का मामला, आरोपी को दबोचकर बरामद की मोटरसाइकिल

AltnewsUttarakhand 25/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का महज पांच घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पाली निवासी रितेश कुमार पालीवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल 13 अगस्त को एनटीडी स्थित पंचायत घर के पास से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर सोमवार को कोतवाली अल्मोड़ा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के मात्र पांच घंटे के भीतर एनटीडी क्षेत्र से रोहित जोशी (19) निवासी ग्राम शैल, एनटीडी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई वाहन संख्या UK01A-4020 बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। बरामदगी के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश परिहार, हेड कांस्टेबल ईश्वर भौत तथा कांस्टेबल विमल टम्टा शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सूचना के अधिकार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
Next: जिला अस्पताल के संभावित स्थानांतरण के विरोध में यूकेडी की हुंकार, निर्णय वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.