Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला अस्पताल के संभावित स्थानांतरण के विरोध में यूकेडी की हुंकार, निर्णय वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी
  • अल्मोड़ा

जिला अस्पताल के संभावित स्थानांतरण के विरोध में यूकेडी की हुंकार, निर्णय वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी

AltnewsUttarakhand 25/08/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के विरोध में मंगलवार को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रदेश सरकार से प्रस्तावित नीति तत्काल वापस लेने की मांग की। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना निर्णय नहीं बदला तो यूकेडी व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी।

यूकेडी के जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में पहले से ही स्वास्थ्य सुविधाओं पर दबाव है और अल्ट्रासाउंड जैसी जांचों के लिए भी मरीजों को कई सप्ताह तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में जिला चिकित्सालय को स्थानांतरित करने से स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावित होंगी।

पार्टी नेता विनय किरौला ने कहा कि वर्षों से जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा नगर की आर्थिक गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण आधार रहा है। अस्पताल के कारण व्यापार, रोजगार और स्वरोजगार से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। कहा कि यदि जिला चिकित्सालय को स्थानांतरित किया गया तो इसका सीधा असर नगर के व्यापार पर पड़ेगा और स्थानीय कारोबारी संकट में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज अभी प्रारंभिक अवस्था में है और उसे पूरी तरह विकसित होने में अभी कई वर्ष लगेंगे।

यूकेडी के केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी ने कहा कि पार्टी जिला चिकित्सालय के संभावित स्थानांतरण का पूर्ण विरोध करती है। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस नीति को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार अपने निर्णय पर अड़ी रही तो उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करेगा।

प्रेस वार्ता में यूकेडी के जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, केंद्रीय संयुक्त सचिव त्रिलोक लटवाल, पार्टी नेता विनय किरौला, पूर्व कर्मचारी नेता प्रताप सिंह बिष्ट, सुजीत टम्टा, मोहित साह, अक्षय टम्टा तथा गणेश मुस्युनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने पांच घंटे में सुलझाया बाइक चोरी का मामला, आरोपी को दबोचकर बरामद की मोटरसाइकिल
Next: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, अल्मोड़ा से ₹21 हजार की सहायता राशि भेजी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.