Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल तीन तस्करों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल तीन तस्करों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट

AltnewsUttarakhand 18/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिले में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देने वाले एसएसपी देवेंद्र पींचा के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। थाना देघाट पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त तीन तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में गुरुवार को इन तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना देघाट में मुकदमा दर्ज किया गया। देघाट पुलिस ने बीती 5 मई को टाटा नेक्सॉन कार संख्या डीएल 14-सीजे -1385 से 29.986 किलो अवैध गांजा बरामद किया था। इस मामले में हिमांशु रावत उर्फ मकाऊ, कमल सिंह और दीपक कुमार को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। गांजा की बरामदगी की कीमत 7 लाख रुपये से अधिक आंकी गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी एक गैंग बनाकर देघाट क्षेत्र समेत अन्य जिलों में गांजा तस्करी करते थे। इनके इस अवैध धंधे से युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेलने के साथ ही समाज को भी आर्थिक और मानसिक नुकसान हो रहा था। मुख्य आरोपी हिमांशु रावत उर्फ मकाऊ गैंग का लीडर है। वह पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ थाना देघाट और नैनीताल जिले के रामनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। वहीं, कमल सिंह और दीपक कुमार के खिलाफ देघाट थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक हिमांशु रावत (22 वर्ष) निवासी चित्रकूट कॉलोनी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल का रहने वाला है। कमल सिंह (21 वर्ष) ग्राम सरकथल, थाना टांडा, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है जबकि दीपक कुमार (31 वर्ष) ग्राम चक्करगांव, थाना सल्ट, जिला अल्मोड़ा का रहने वाला है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पिटकुल परिसर में पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Next: शिशु विद्या मंदिर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.