Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत ग्राम सौराल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत ग्राम सौराल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

AltnewsUttarakhand 09/01/2026 1 minute read

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शुक्रवार को ग्राम सौराल, सल्ट में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय युवा दिवस (विवेकानंद जयंती) के अवसर पर 5 जनवरी से 12 जनवरी तक चलाए जा रहे आठ दिवसीय जागरूकता अभियान के क्रम में आयोजित किया गया।

शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव शचि शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नालसा थीम गीत ‘एक मुट्ठी आसमान’ के प्रदर्शन के साथ हुआ। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों, नशा मुक्ति के उपायों और विधिक सहायता से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान एनसीबी की ई-प्रतिज्ञा पहल ‘जीवन को हां कहें, नशीली दवाओं को ना कहें’, नालसा की मादक द्रव्यों के खतरे का उन्मूलन योजना 2025, निःशुल्क कानूनी सहायता की प्रक्रिया, साइबर अपराध से बचाव, मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, नागरिकों के मौलिक अधिकार और कर्तव्यों तथा शिक्षा और कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

ग्रामीणों को नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14446, मानस हेल्पलाइन 1933 और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए, ताकि लोग आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। शिविर में अधिकार मित्र हेमा पाण्डेय उपस्थित रही।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गांधी पार्क में आयोजित सभा में विवादित बयान मामले में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Next: भारत शुद्धिकरण यात्रा पहुंची अल्मोड़ा, मार्ग में हुआ भव्य स्वागत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.