Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना भतरौजखान का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना भतरौजखान का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 04/02/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह ने बुधवार को थाना भतरौजखान का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, कर्मचारी बैरक और भोजनालय का निरीक्षण किया। इस दौरान थाने में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। उन्होंने थाने के समस्त अभिलेखों का गहन परीक्षण कर प्रविष्टियों की जांच की और कार्यालय स्टाफ को अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। आवासीय भवनों के निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त दीवारों और खिड़कियों की समय पर मरम्मत कराने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए गए। सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने नियुक्त कार्मिकों को ऑनलाइन जीडी और आईआईएफ फार्म समय से फीड करने तथा सभी पोर्टलों की नियमित निगरानी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, वारंटों की तामीली और निरोधात्मक कार्रवाइयों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली तथा थाने में लंबित माल और मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट अभिलेख संधारण के लिए हेड मोहर्रिर अरविंद चंदेल और होमगार्ड जवान श्याम सुंदर को, जबकि बेहतर वेपन हैंडलिंग के लिए हेड कांस्टेबल नारायण सिंह को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद जवानों के साथ संयुक्त भोज का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार, प्रभारी चौकी भौनखाल मोहन चंद्रा, अपर उपनिरीक्षक करतार सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंस्पायर अवार्ड मानक की दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू
Next: विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रस्तुति आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.