Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल में जोरदार बारिश, नाले में बह गईं 100 भेड़-बकरियां, एक व्यक्ति की मौत
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में जोरदार बारिश, नाले में बह गईं 100 भेड़-बकरियां, एक व्यक्ति की मौत

AltnewsUttarakhand 04/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

शिमला।  हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार रात और रविवार को दिन में जोरदार बारिश व कई जगह ओलावृष्टि हुई। चंबा जिले में 100 से अधिक भेड़-बकरियां नाले में बह गईं। चेली गांव में शनिवार देर रात भारी बारिश के कारण नाले में बाढ़ आने से भेड़-बकरियों को बचाते 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अंधड़ के साथ भारी बारिश से फलों और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा। प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मनाली में अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस और धर्मशाला में 4.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 6 और 7 मई को तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आठ मई तक मौसम में खराब रहने के आसार हैं।
राजधानी शिमला में दोपहर बाद दो बजे के करीब दिन में अंधेरा छा गया और झमाझम बारिश हुई। कांगड़ा, सुंदरनगर, जोत, पालमपुर, बैजनाथ और जुब्बड़हट्टी में अंधड़ के साथ बारिश हुई। शिमला, कोटगढ़ और कुफरी में ओलावृष्टि हुई। इससे लगातार दूसरे दिन भी सेब, स्टोन फ्रूट्स और अन्य फसलों को नुकसान हुआ। शनिवार रातभर से कुल्लू में जमकर बारिश हुई है और लाहौल घाटी में बारिश के साथ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। ऊना और हमीरपुर में शनिवार देर रात को जोरदार बारिश हुई। कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में शनिवार रात से रविवार तड़के तक आंधी के साथ भारी बारिश हुई। फलों और गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। वहीं, बारिश से लोगों को तपती गर्मी से राहत भी मिली है। उद्यान विभाग ने आम सहित अन्य फलों का 20 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया है, जिससे बागवानों को करीब 60 लाख रुपये की हानि हुई है।
वहीं, रविवार को ठियोग में झमाझम बारिश हुई, वहीं रोहड़ू के कई क्षेत्रों में ओले गिरे। रामपुर के कोटगढ़ और कुमारसैन में शनिवार रात को ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सोलन में दोपहर बाद बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश टमाटर, शिमला मिर्च, गोभी के लिए संजीवनी बताई जा रही है। जबकि, पहाड़ी क्षेत्रों में चल रही गेहूं की कटाई प्रभावित हुई है। सिरमौर जिला के हरिपुरधार में दोपहर में तीन घंटे तेज बारिश हुई।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी सुरक्षित रहने की सलाह
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। प्राधिकरण के अनुसार प्रदेश में आठ मई तक तेज अंधड़ चलने, बिजली कड़कने, ओलावृष्टि होने और बारिश की संभावना है। इसके लिए सभी जरूरी सलाहों का पालन करें। मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और किन्नौर जिले इससे प्रभावित होंगे।

नेरी में सबसे ज्यादा 44.5 एमएम बारिश
हमीरपुर के नेरी में 44.5, जोत में 37.0, सलापड़ में 33.8, नगरोटा सूरियां में 24.8, नारकंडा में 24.5, भरमौर में 22.0, सुजानपुर टीहरा में 21.6, मंडी में 20.4, रोहडू़ में 20.0, गोहर में 19.0, हमीरपुर में 18.5, शिलारू और चंबा में 18.0, देहरागोपीपुर व मनाली में 14.0, कोटखाई व करसोग में 12.3, गुलेर में 12.2, कांगड़ा में 11.7 और धर्मशाला में 11.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अपर सचिव ने की धौलादेवी विकासखंड में योजनाओं की समीक्षा
Next: पहलगाम अटैक के 11 दिन बाद पीएम मोदी से मिले सीएम उमर अब्दुल्ला, करीब 20 मिनट तक हुई बातचीत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.