Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • फुटबॉल टूर्नामेंट में बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में वॉरियर फुटबॉल क्लब बने विजेता
  • अल्मोड़ा

फुटबॉल टूर्नामेंट में बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में वॉरियर फुटबॉल क्लब बने विजेता

AltnewsUttarakhand 22/12/2025

अल्मोड़ा। श्री गंगा सेवा समिति और वॉरियर फुटबॉल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को हवालबाग मैदान में एक दिवसीय जनपद स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें रानीखेत, ताड़ीखेत, अल्मोड़ा और हवालबाग क्षेत्र के बालक व बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा और पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया। इस अवसर पर वॉरियर फुटबॉल क्लब के सचिव महेंद्र बिष्ट ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से हवालबाग मैदान में बच्चों को निशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को निशुल्क जर्सी, ट्रैकसूट और फुटबॉल उपलब्ध कराई जाती है, जबकि अनुभवी और उच्च कोटि के प्रशिक्षकों के माध्यम से अभ्यास कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है, ताकि वे क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकें। उद्घाटन अवसर पर कैलाश शर्मा ने कहा कि फुटबॉल एक टीम खेल है, जो बच्चों में अनुशासन, मेहनत और सामूहिक लक्ष्य के लिए मिलकर काम करने की भावना विकसित करता है। यह खेल हार को स्वीकार करना और जीत के लिए निरंतर प्रयास करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल केवल खेल नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों को सीखने का माध्यम भी है। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने संस्था की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल गतिविधियां बच्चों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखती हैं। नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं के कारण बच्चों का समय सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों में लगता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होता है। टूर्नामेंट के समापन पर आयोजक पियूष पवार ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल ने प्रथम और अल्मोड़ा फुटबॉल क्लब ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में वॉरियर फुटबॉल क्लब विजेता रहा। मैच के दौरान प्रधान संगठन ब्लॉक महामंत्री विनोद जोशी, राष्ट्रीय खिलाड़ी भूपेंद्र अधिकारी, देवेंद्र मुस्युनी, कोच सागर राणा, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट, सुनील बिष्ट, आनंद डंगवाल, पूरन मुस्यूनी, सुन्दर भोजक, वैभव सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा ने दयाकृष्ण और डॉ जयदत्त को बनाया सदस्य
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ, खेल अवसंरचना को लेकर की कई घोषणाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.