Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बासभीड़ा में सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग
  • अल्मोड़ा

बासभीड़ा में सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग

AltnewsUttarakhand 02/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। द्वाराहाट और चौखुटिया के मध्य स्थित बासभीड़ा क्षेत्र में सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग उठने लगी है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश पांडे और राधा पांडे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि द्वाराहाट और चौखुटिया बाजार के बीच का यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है, जहां लगभग 15 ग्राम सभाएं सीधे तौर पर जुड़ी हैं, जबकि कुछ अन्य ग्राम सभाएं परोक्ष रूप से इस क्षेत्र से जुड़ती हैं। कुल मिलाकर क्षेत्र की जनसंख्या 15 हजार से अधिक है। इसके बावजूद यहां प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए यहां कम से कम पांच बेड वाला सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र शीघ्र खोला जाए। उन्होंने बताया कि द्वाराहाट और चौखुटिया के बीच लगभग 20 किलोमीटर के दायरे में कोई भी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे आपात स्थिति में समय पर उपचार न मिलने के कारण लोगों की जान तक चली जाती है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उत्तराखंड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर प्राथमिकता से ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बेहतर काम न करने वाले कर्मचारी जबरन होंगे रिटायर: धन सिंह
Next: बमनस्वाल में 21 वर्षीय गौरव राम बने सबसे कम उम्र के ग्राम प्रधान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.