Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को छात्रों ने की तालाबंदी
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को छात्रों ने की तालाबंदी

AltnewsUttarakhand 26/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)। छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने शनिवार को महाविद्यालय परिसर में जोरदार हंगामा किया। नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में तालाबंदी कर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं प्राचार्य के समझाने के बाद छात्र शांत हुए और शाम करीब 4 बजे उन्होंने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। शनिवार को सुबह छात्र नेता अपने समर्थकों के साथ महाविद्यालय परिसर पहुंचे। जहां इन जोरदार नारेबाजी करते हुए नाराजगी व्यक्त की और परिसर में तालाबंदी कर दी। इसके बाद छात्र नेता कॉलेज गेट पर धरने पर बैठ गए। इन लोगों ने उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र नेता महेंद्र बोरा ने कहा कि ये छात्र नेताओं के भविष्य पर कुठाराघात है। जो छात्र नेता भविष्य का सपना देख रहे हैं, उनके सपनों को तोड़ने का काम उच्च शिक्षा मंत्री कर रहे हैं। वहीं छात्र नेता शरद कश्यप ने कहा कि चुनाव होने चाहिए, लेकिन शांतिपूर्वक। हर छात्र चुनाव चाहता है, लेकिन मर्यादा में रहकर। वहीं इसके बाद प्रशासन को 4 बजे तक का अल्टीमेटम देकर छात्र धरने पर बैठ गए। शाम 4 बजे छात्रों ने पुनः प्राचार्या प्रो. केके पांडे से मुलाकात की। प्राचार्य ने छात्रों को समझाया कि ये कोर्ट का मामला है। ऐसे में सभी छात्र आंदोलन को छोड़कर त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाएं। इसके बाद छात्रों ने जल्द होने वाले यूनिवर्सिटी घेराव में जाने की बात कहकर आंदोलन समाप्त कर दिया। मौके पर प्रशांत भट्ट, महेंद्र बोरा, विशाल सिंह, अनुज, अमन दीक्षित, सूरज, अभिषेक सक्सेना, अजय, डैनिश, अंकित भट्ट, सुधीर, विशाल यादव, विश्वजीत सिंह, मयंक जोशी, सचिन सिंग, मोहित शेख, नवजोत सिंह, हर्ष, सुनील सैनी, वैभव, पवन, अमन आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अवैध कटान कर रहे दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: किसानों ने कृषि भूमि पर प्रशासन के कब्जे का किया विरोध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.