Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • किसानों ने कृषि भूमि पर प्रशासन के कब्जे का किया विरोध
  • ऊधम सिंह नगर

किसानों ने कृषि भूमि पर प्रशासन के कब्जे का किया विरोध

AltnewsUttarakhand 26/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   भारतीय किसान यूनियन ने ग्राम हसनपुर चाचर में कृषि भूमि पर प्रशासन के कब्जे का विरोध करते हुए गुरुद्वारे में बैठक के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की 207 एकड़ भूमि पर कब्जा लेने की कार्यवाही में सात किसानों की 55 एकड़ भूमि पर गलत तरीके से कब्जा लिया गया है। उन्होंने एसडीएम से पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें जांच का भरोसा दिलाया है। पांच अक्तूबर को एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने ग्राम बखपुर और हसनपुर चाचर में मोहम्मद शमशुल हसन खान के वारिसों की 207 एकड़ भूमि पर कब्जा लिया था। यह भूमि वर्ष 1982 में शमशुल हसन खान से सीलिंग एक्ट के अंतर्गत सरकार के कब्जे में आई थी। लेकिन इसके बावजूद शमशुल हसन खान के परिवार के कब्जे में बनी हुई थी। शनिवार को पुरानी गल्ला मंडी स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी की अगुवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान इकट्ठे हुए। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने अपनी कार्यवाही के दौरान हसनपुर चाचर में सात किसानों की 55 एकड़ भूमि पर गलत तरीके से कब्जा लिया है। जबकि यह भूमि सीलिंग एक्ट में नहीं आती है। वह प्रशासन की कार्यवाही का विरोध करते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम हसनपुर (चाचर) में जोगेन्दर सिंह, पाला सिंह, कुंदन सिंह, उजागर सिंह, निरजंन सिंह, जागीर सिंह और कपूर सिंह ने 55 एकड़ भूमि मो. शमशुल हसन खान से खरीदी थी। इस भूमि का रजिस्ट्री बैनामा भी साक्ष्य के तौर पर है। किसानों के पक्ष में दाखिल खारिज भी हो चुका है। किसानों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर एसडीएम को ज्ञापन देकर किसानो की भूमि पर सीलिंग कार्यवाही से पूर्व वास्तविक कागजों पत्रावली सहित जांच कराने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें जांच का भरोसा दिलाया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी भी की। ज्ञापन देने वालों में राजेन्द्र सिंह, संतोख सिंह, देवेन्द्र सिंह विर्क, बलबीर सिंह, गुरुसाहब सिंह, सुखचैन सिंह, सतनाम सिंह, कश्मीर सिंह, गोपाल सिंह, जसविंदर सिंह संजय त्यागी, रमेश कुमार आदि रहे।

प्रशासन ने ग्राम बखुपर, हसनपुर चाचर में नियमानुसार कब्जा लिया है। किसानों के साथ वार्ता कर उन्हें आवश्यकता अनुसार जांच का भरोसा दिया गया है।    -कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम किच्छा

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाजपुर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को छात्रों ने की तालाबंदी
Next: प्रतिबंधित मांस के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.