Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बेस्ट रनर्स के मनोज ने 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों को दी सहायता
  • अल्मोड़ा

बेस्ट रनर्स के मनोज ने 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों को दी सहायता

AltnewsUttarakhand 28/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मनोज बिष्ट, बेस्ट रनर्स यूएसए द्वारा 12 विद्यालयों के मातृहीन पितृहीन विद्यार्थियों को सहायता प्रदान की गई है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ कपिल नयाल प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग ने बताया कि पीएम श्री जीआईसी अल्मोड़ा, पीएम श्री जीजीआईसी अल्मोड़ा, जीआईसी बसर, जीआईसी कठपुड़िया, जीआईसी कमलेश्वर, जीआईसी भगतोला, जीआईसी चौरा हवालबाग, जीआईसी रेंगल, जीजीआईसी एनटीडी, जीआईसी बिरोड़ा एवं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग के 135 विद्यार्थियों को शैक्षिणिक प्रोत्साहन के अन्तर्गत यह सहायता प्रदान की गई है। इस सहायता में प्रत्येक विद्यार्थी को ट्रैक सूट, जूते, स्वेटर, 2 जुराब, वाटर बॉटल, ज्योमेट्री बॉक्स, बैग, छाता और टोपी प्रदान किए गए हैं। इस हेतु इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया जिन्होंने ऐसे बच्चों की पहचान की। समस्त विद्यालयों में यह सामग्री वितरित की गई एवं इन्हें पाकर ये विद्यार्थी अत्यंत खुश हुए। समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों राजेश बिष्ट, विजया पंत, डॉ दीप जोशी, कमान सिंह खड़ायत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, चंद्रकला वर्मा, कमल जोशी, नवीन सोराड़ी, विनीता मेहता, कीर्ति चटर्जी एवं इन विद्यालयों के शिक्षकों ने इस सहायता हेतु मनोज बिष्ट एवं बेस्ट रनर्स का आभार प्रकट किया है। इससे पूर्व भी गत वर्ष मनोज बिष्ट द्वारा 12 विद्यालयों में कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस व इंटरैक्टिव बोर्ड, योगा मैट, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम आदि सामग्री प्रदान की गई थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर किया कार्य बहिष्कार
Next: अनशन पर बैठे अध्यक्ष पद के दावेदार हर्षित की हालत बिगड़ी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.