Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • अनशन पर बैठे अध्यक्ष पद के दावेदार हर्षित की हालत बिगड़ी
  • ऊधम सिंह नगर

अनशन पर बैठे अध्यक्ष पद के दावेदार हर्षित की हालत बिगड़ी

AltnewsUttarakhand 28/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की मांग को लेकर अध्यक्ष पद के दावेदार हर्षित सिंह तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। हालत बिगड़ने पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें जबरन धरने से उठाकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चुनाव तिथि घोषित करने की मांग को लेकर महाविद्यालय खटीमा में छात्र धरने पर बैठे थे। इस बीच, तीन दिन पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पद के दावेदार हर्षित सिंह ने अन्न, जल त्याग कर भूख हड़ताल शुरू कर दी। सोमवार को हालत बिगड़ने पर कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने हर्षित को जबरन भूख हड़ताल से उठाकर आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल में हर्षित का हाल जानने उपजिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत, डॉ. निशिकांत, भाजपा नेता नंदन सिंह खड़ायत सहित कई छात्र नेता पहुंचे। इधर, छात्र नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी रखा। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्र हित और लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान छात्रसंघ सचिव अर्पित कलोनी, शुभम पटवा, सैफ अली सहित कई लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बेस्ट रनर्स के मनोज ने 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों को दी सहायता
Next: पड़ोसी के टिन शेड पर गिरा युवक, पड़ोसी मां-बेटों ने पीटा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.