Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भटकी महिला को अल्मोड़ा पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया
  • अल्मोड़ा

भटकी महिला को अल्मोड़ा पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया

AltnewsUttarakhand 11/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भटक रही एक महिला को सुरक्षित उसके परिजनों से मिला दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया। गुरुवार को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि साईं मंदिर के पास एक महिला भटकती हुई दिखाई दे रही है। सूचना मिलते ही प्रभारी महिला कोतवाली जानकी भंडारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए उसकी सुरक्षा के लिए उसे वन स्टॉप सेंटर, अल्मोड़ा में सुरक्षित रखा गया। इसके बाद महिला पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाया। शुक्रवार को महिला की पहचान गीता देवी पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी बाड़ेछीना के रूप में हुई। इसके बाद महिला की सास आनंदी देवी से संपर्क कर उन्हें वन स्टॉप सेंटर बुलाया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को उसकी सास के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम ने दोनों को सुरक्षित टैक्सी से उनके घर के लिए रवाना किया। महिला के सकुशल मिलने और सुरक्षित परिजनों से मिलाए जाने पर परिवार ने अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित, संवेदनशील और मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्कूटी के एक स्क्रैच का खूनी बदला! ऐना में सागर की गला रेतकर हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
Next: श्रावणी मेला और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.