Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • श्रावणी मेला और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • अल्मोड़ा

श्रावणी मेला और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

AltnewsUttarakhand 11/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शनिवार को आगामी 16 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले, राज्य स्तरीय हरेला पर्व तथा बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सबसे पहले वृद्ध जागेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए मंदिर परिसर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने जागेश्वर धाम पहुंचकर श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रस्तावित आगमन है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से निर्धारित समय के भीतर तैयारियां पूरी करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जागेश्वर क्षेत्र के पुजारियों, मंदिर समिति के सदस्यों और अन्य हितधारकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी गरुड़ाबांज पहुंचे, जहां से राज्य स्तरीय हरेला पर्व का शुभारंभ और बहुउद्देशीय शिविर आयोजित होना प्रस्तावित है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, मंच, बैठक व्यवस्था, पौधरोपण स्थल, विभागीय स्टॉल, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, चिकित्सा और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि इन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आमजन की सहभागिता के साथ मुख्यमंत्री का प्रस्तावित आगमन भी है। ऐसे में सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था को उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करने और किसी भी कमी का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज, उपजिलाधिकारी भनोली सौम्या गर्ब्याल, प्रबंधक एवं तहसीलदार ज्योति धपवाल, मंदिर समिति के पदाधिकारी, जागेश्वर क्षेत्र के हितधारक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भटकी महिला को अल्मोड़ा पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया
Next: बियरशिबा विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी प्रदर्शनी; विद्यार्थियों की प्रतिभा ने किया प्रभावित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.