Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • भूड़झाला के पास गन्ने के खेत में दिखे मादा गुलदार के पैर के निशान
  • ऊधम सिंह नगर

भूड़झाला के पास गन्ने के खेत में दिखे मादा गुलदार के पैर के निशान

AltnewsUttarakhand 22/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

सितारगंज। रनसाली वन क्षेत्र के ग्राम बिचुआ के भूड़झाला के पास गन्ने के खेत में गुलदार होने की सूचना पर वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया। हालांकि गुलदार की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई। मंगलवार सुबह गन्ने के खेत में गुलदार दिखने से गांव में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी व एसओ नानकमत्ता देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान चलाया। रेंजर रैकुनी ने बताया कि फीमेल गुलदार के पैरों के निशान मिले हैं। गुलदार के गन्ने के खेत में होने की पुष्टि हुई है। जौलासाल व रनसाली वन क्षेत्र के किनारे किसानों ने गन्ने की फसल लगाई है। जहां गुलदार व वन्य जीवन जंगल से निकलकर छिप रहे हैं।   दोपहर बाद रनसाली रेंज ने गांव में मुनादी कराकर बच्चों को सूर्यास्त के बाद बाहर न निकलने, स्कूल से ग्रुप में अभिभावकों के साथ आने-जाने का इंतजाम करने, घर के आसपास साफ सफाई रखने ओर झाड़ियां काटने की अपील की गई। किसानों से अपील की गई कि आबादी की तरफ का गन्ना काट लें। रनसाली रेंज की टीम दिन-रात गश्त कर रही हैं। पूर्व विधायक डॉ़ प्रेम सिंह राणा ने ग्रामीणों और वन विभाग के अफसरों से वार्ता कर जानकारी ली। बता दें कि गुरुवार को 13 वर्षीय किशोर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी भूड़झाला को गुलदार आंगन से खींचकर ले गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। रेंजर रैकुनी ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए हैं। चार ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारम्भ
Next: एनएच और नगर निगम ने हाईवे से हटाई प्रचार सामग्री, भड़के छात्र

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.