Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • एनएच और नगर निगम ने हाईवे से हटाई प्रचार सामग्री, भड़के छात्र
  • ऊधम सिंह नगर

एनएच और नगर निगम ने हाईवे से हटाई प्रचार सामग्री, भड़के छात्र

AltnewsUttarakhand 22/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र संगठन और छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है। संभावित उम्मीदवार समर्थक छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के आस-पास और हाईवे पर पोस्टर और फ्लेक्सी लगाई हैं। मंगलवार को इस प्रचार सामग्री को हटाने पहुंची टीम का छात्रों ने विरोध किया। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। छात्र संघ चुनाव नजदीक आते ही संभावित उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। मंगलवार को एनएच और नगर निगम की टीम हाईवे से पोस्टर और फ्लेक्सी आदि प्रचार सामग्री हटाने पहुंच गई। इससे छात्र भड़क गए और उन्होंने हाईवे से प्रचार सामग्री हटाने का विरोध किया। इस दौरान पोस्टर और फ्लेक्सी हटाने पहुंची एनएच और नगर निगम की टीम के साथ छात्र-छात्राओं की तीखी बहस हुई। छात्र संघ के वर्तमान उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि चुनाव आने वाले हैं और चुनाव प्रचार करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। कहा कि एनएच और नगर निगम के कर्मचारी पोस्टर और फ्लेक्सी उतार देते हैं। छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशी उम्मीदवार हरजिंदर सिंह ने कहा कि यदि एनएच और नगर निगम ने हाईवे से पोस्टर व फ्लेक्सी उतारी तो वह छात्र-छात्राओं के साथ एनएच 74 पर धरना देंगे। इस मौके पर मनोज कुमार, हरजिंदर सिंह, हनीफ, सुरेश, नरेश, संगीता, प्रीति, अनीता, कामरान, विमल कुमार, नाजिश आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भूड़झाला के पास गन्ने के खेत में दिखे मादा गुलदार के पैर के निशान
Next: सूरजमल कन्या महाविद्यालय सचिव पर धोखाधड़ी का केस

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.