Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • रामनगर क्यारी से हुई “खुशी का एक दिन” कार्यक्रम की शुरुआत
  • नैनीताल

रामनगर क्यारी से हुई “खुशी का एक दिन” कार्यक्रम की शुरुआत

AltnewsUttarakhand 13/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी। मिटोरस ट्रस्ट उद्यम संस्था द्वारा उत्तराखंड के कुमाऊं मण्डल के रामनगर क्यारी से “खुशी का एक दिन” कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम कुमाऊं के 5 जिलों के 25 अलग-अलग क्षेत्रों में 7,500 से अधिक ग्रामीण महिलाओं के मध्य सम्पन्न होंगे। कॉर्बेट के क्यारी गांव से लेकर बागेश्वर के बधियाकोट, कर्मी और पिथौरागढ़ के धारचूला तक यह मेगा ऑपरेशन 5 महीनों में 25 कार्यक्रमों में 7500 से अधिक महिलाओं को कवर करेगा। जिसका उद्देश्य पहाड़ की महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का है। इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए भोजन व्यवस्था, पिक्चर देखने के लिए मूवी थिएटर, खेलने के लिए अलग अलग खेलों की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था, उद्यम का स्टॉल, ब्यूटी स्टॉल, सेल्स स्टॉल, मेडिकल स्टॉल आदि की व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों की 300 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 60 से अधिक सास बहुओं को साड़ियां उपहार स्वरूप दी गई। साथ ही लकी ड्रॉ के रूप में डिनर सेट दिया गया। इस कार्यक्रम के तहत अक्टूबर 2023 और फरवरी 2024 के बीच कुमाऊं में 25 स्थानों पर 200 गांवों को कवर किया जायेगा। इसमें उद्यमिता से संबंधित कार्यक्रम भी होंगे जो महिलाओं को अपना खुद का कारोबार करने का अवसर प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामनगर रेखा रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नवीन उपाध्याय और विनय बुधानी द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। कार्यक्रम में उद्यम संस्था और खुशी का एक दिन की ओर से संस्था के संस्थापक पंकज वाधवा, हेड अंजली नबियाल, कार्यक्रम प्रबंधक शोभा लोहनी, राहुल जोशी, हिमांशु पांडे, ललित जोशी, महिला उद्यमी रीना आर्या, पूजा आर्या, नवीन, अरुण, गोविंद, धीरज, आरती, रजनी, कंचन आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उत्तराखंड के विकास के लिए की गयी घोषणा को नहीं पचा पा रही कांग्रेस: किरन पंत
Next: बिना टोल दिए बैरियर तोड़ पर्यटक फरार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.