Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा नेताओं ने किस संवैधानिक अधिकार से बांटे नियुक्ति पत्र, मंत्री धन सिंह रावत जवाब दें: भूपेंद्र सिंह भोज
  • अल्मोड़ा

भाजपा नेताओं ने किस संवैधानिक अधिकार से बांटे नियुक्ति पत्र, मंत्री धन सिंह रावत जवाब दें: भूपेंद्र सिंह भोज

AltnewsUttarakhand 28/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कड़ी आपत्ति जताई है। बीते सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ था जिस पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बताएं कि उन्होंने भाजपा नेताओं को किस संवैधानिक और वैधानिक अधिकार के तहत सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित करने की अनुमति दी।

भोज ने कहा कि सरकारी नियुक्तियां संविधान, कानून और निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार संबंधित विभागों द्वारा दी जाती हैं। नियुक्ति पत्र किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि युवाओं की मेहनत, योग्यता और पारदर्शी चयन प्रक्रिया का परिणाम होते हैं। ऐसे अवसरों का राजनीतिक प्रचार के लिए उपयोग युवाओं के सम्मान के साथ अन्याय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और पार्टी संगठन के बीच की सीमाएं समाप्त करने का प्रयास कर रही है। सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और नियुक्तियों का राजनीतिक लाभ लेने के लिए उनका इस्तेमाल किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रशासनिक निष्पक्षता के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि यह सरकारी कार्यक्रम था तो नियुक्ति पत्र केवल अधिकृत सरकारी अधिकारियों द्वारा वितरित किए जाने चाहिए थे। यदि भाजपा पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी तो सरकार सार्वजनिक रूप से बताए कि इसके लिए कौन-सा सरकारी आदेश जारी किया गया और किस नियम के तहत उन्हें यह अधिकार दिया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के बीच यह संदेश देने का प्रयास कर रही है कि सरकारी नौकरियां उसकी कृपा से मिलती हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां संविधान और पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत होती हैं, किसी राजनीतिक दल की मेहरबानी से नहीं।

भूपेंद्र सिंह भोज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से पूरे मामले पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेताओं ने बिना किसी वैधानिक अधिकार के सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पत्रकार हितों के मुद्दों पर जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक आयोजित
Next: भारी बारिश के बीच डीडीए के खिलाफ सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.