Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भारी बारिश के बीच डीडीए के खिलाफ सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना
  • अल्मोड़ा

भारी बारिश के बीच डीडीए के खिलाफ सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना

AltnewsUttarakhand 28/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (डीडीए) को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। भारी बारिश के बावजूद विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना देकर सरकार और डीडीए के खिलाफ नारेबाजी की।

धरने को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक एवं निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि डीडीए को समाप्त करने की मांग को लेकर वर्षों से आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार लगातार इसकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर केवल टालमटोल कर रही है, जबकि जनहित में इस अव्यावहारिक व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण के गठन के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति बढ़ने के बजाय लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। भवन निर्माण और नक्शा स्वीकृति जैसी प्रक्रियाएं जटिल और खर्चीली हो गई हैं, जिससे आम जनता को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार के रवैये को जनविरोधी बताते हुए कहा कि यदि जल्द ही डीडीए को समाप्त नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

धरने में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग दोहराई और सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।

धरने में प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, ललित मोहन पंत, अख्तर हुसैन, हेम चंद्र जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐंठानी, चंद्रमणि भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा नेताओं ने किस संवैधानिक अधिकार से बांटे नियुक्ति पत्र, मंत्री धन सिंह रावत जवाब दें: भूपेंद्र सिंह भोज
Next: समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की कार्यशाला आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.