Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश
  • अल्मोड़ा

बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश

AltnewsUttarakhand 11/02/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आगामी 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की घटना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तत्काल तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव, सीसीटीवी, पेयजल, विद्युत और फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था समय से पूरी कर ली जाए। परीक्षा अवधि के दौरान उपजिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने और केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके। बैठक में उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू सख्त नकल विरोधी कानून के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया, जिससे परीक्षार्थियों और अभिभावकों को इसके प्रावधानों की जानकारी मिल सके और नकल की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण हो। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी निभाने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं बेसिक, सभी खंड शिक्षा अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से अन्य उपजिलाधिकारी शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला का आयोजन
Next: बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.