Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • अल्मोड़ा

बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ

AltnewsUttarakhand 11/02/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखंड लमगड़ा की न्याय पंचायत चायखान और विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत ढोनीगाड़ में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित किया। प्रशासन के अनुसार दोनों शिविरों के माध्यम से कुल 483 लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला। शिविरों में प्रमाण पत्र जारी करने, पेंशन से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण, स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्व संबंधी मामलों, सामाजिक कल्याण, कृषि और अन्य विभागीय सेवाओं से जुड़े कार्यों का मौके पर समाधान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। ग्रामीणों ने शिविरों में अपनी समस्याओं के समाधान पर संतोष जताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश
Next: मुख्यमंत्री के निर्देश पर वृद्ध महिला की पेंशन स्वीकृत, प्रशासन ने मौके पर पूरी की प्रक्रिया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.