Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • ब्राह्मण सम्मेलन में परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग
  • ऊधम सिंह नगर

ब्राह्मण सम्मेलन में परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग

AltnewsUttarakhand 24/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर यहाँ अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के एक सम्मेलन में ब्राह्मणों ने दहाड़ते हुये सरकार को चेतावनी दी। बुधवार की शाम मुरादाबाद रोड स्थित प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. रजनीश शर्मा के आवास पर आयोजित सम्मेलन में ब्राह्मण समाज के लोगों ने एक स्वर में ब्राह्मणों की एकता पर बल दिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पंडित हेम चंद भट्ट रहे। उन्होंने कहा कि मालधनचौड में हनुमान धाम की तरह ही भगवान परशुराम जी का भव्य विशाल मंदिर बनने जा रहा है जिसके लिए उन्होंने 10 एकड़ भूमि की व्यवस्था कर दी है और मंदिर निर्माण के अवसर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी के आगमन हेतु उनसे बात चल रही है। मंदिर के पास ही रिसोर्ट बनाया जाएगा जिसमें गरीब ब्राह्मण परिवारों की कन्याओं की शादियों के निशुल्क आयोजन कराए जाया करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में परशुराम जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कराने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैंl शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तीसरे दौर की वार्ता कर इस संबंध में अंतिम घोषणा कराने का हर संभव प्रयास करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रीपेड मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेसियों का हंगामा
Next: शिक्षक की पिटाई कर वीडियो वायरल करने का आरोप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.