Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रीपेड मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेसियों का हंगामा
  • ऊधम सिंह नगर

प्रीपेड मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेसियों का हंगामा

AltnewsUttarakhand 24/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  शहर में पुराने मीटरों को बदलकर प्रीपेड स्मार्ट विद्युत मीटर लगाये जाने के विरोध में जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवोदय विद्यालय पावर हाउस में प्रदर्शन कर धरना दिया। कांग्रेसियों ने स्मार्ट विद्युत मीटर की प्रक्रिया बंद नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी गुरुवार को पावर हाउस में एकत्र हुए और प्रीपेड विद्युत मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि महंगाई से आम आदमी का जीना पहले ही दुश्वार हो चुका है। ऐसे में सरकार लगातार बिजली की दरें बढ़ाकर जनता की मुश्किलों को और बढ़ा रही है। बिजली की व्यवस्था को निजी कंपनियों के हाथों सौंपकर जनता को लूटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में शहर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए जनता के हितों पर डाका डाला जा रहा है। पहले बिजली के दाम बढ़ाए गए, अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाकर जनता का जीना दूभर किया जा रहा है। कहा कि स्मार्ट विद्युत मीटर लगने से बिजली के बिलों में भारी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में अधिकांश लोग नजूल भूमि पर निवास करते हैं और गरीब परिवारों के हैं। कई परिवार ऐसे हैं, जिनके पास स्मार्ट फोन तक नहीं है। ऐसे लोगों पर प्रीपेड मीटर थोपना घोर अन्याय है। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि स्वार्थों के चलते विद्युत वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपकर जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार स्मार्ट मीटर लगवा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई तो प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने विभाग के अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तुरंत रोकने की मांग की गयी। इस दौरान कांग्रेस नेता हरीश बावरा, मोहन खेड़ा, सुनील आर्य, संदीप चीमा, गोपाल भसीन, सौरभ चिलाना, साजिद खान, प्रीति साना, अर्जुन विश्वास, मो़ आजम, बाबू विश्वकर्मा, बाबू खान, मनेाज कुमार सिंह, मोहन भारद्वाज, केपी गंगवार, संजय, अरशद खानउमर अली, निसार, सतीश कुमार, राम किसान सैनी, नदीम खान, इदरीश गोला, डॉ. सईद, विकास विश्वास, जयदेव, परवेज कुरैशी, छत्रपाल, आरिफ, अनिल साहनी, अंकित सैनी, रिंकी गुप्ता, फरमान सिददीकी, डीपी यादव, डॉ़ हबीब, अबरार आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: त्यौहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
Next: ब्राह्मण सम्मेलन में परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.