Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 26 जनवरी से पहले पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम, बीएसएफ ने बॉर्डर के पास पकड़ा हथियारों का जखीरा
  • राष्ट्रीय

26 जनवरी से पहले पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम, बीएसएफ ने बॉर्डर के पास पकड़ा हथियारों का जखीरा

AltnewsUttarakhand 19/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

बाड़मेर(आरएनएस)। देश में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बीच सीमा सुरक्षा बल ने राजस्थान के बाड़मेर में जमीन में दबाया गया हथियारों का जखीरा बरामद किया है। सूत्रों ने बताया कि सीमा पर बाड़ के पास रेत में छिपाए गए हथियार बरामद किए गए हैं। इसमें 9 एमएम की 4 ग्लॉक पिस्तौल, 8 मैगजीन और 78 कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच तेज कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि ये हथियार पाकिस्तान की तरफ से तस्करी करके लाया गया है।
एक सूत्र ने बताया, ‘‘सीमा के पास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर हमने सूचना के आधार पर शुक्रवार को बीजराड़ पुलिस थाना क्षेत्र में भभूते की ढाणी के पास तलाश अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान, सीमा पर बाड़ से थोड़ी दूरी पर रेत के टीले में छिपाकर रखे गए अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया गया।
वहीं हथियारों का जखीरा बरामद होने के बाद बीएसएफ और पुलिस की टीम, अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान संचालित कर रही हैं। इसके अलावा इस बात की भी जांच की जा रही है कि ये हथियार भारत में कैसे पहुंचे? बता दें कि देश में कुछ ही दिन में गणतंत्र दिवस मनाया जाना है। ऐसे में हथियारों की बरामदगी को संवेदनशील मामला माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम श्री जीजीआईसी बाड़ेछीना में विशेषज्ञ वार्ता आयोजित
Next: सीएम आतिशी का बड़ा आरोप- कुख्यात अपराधियों ने किया केजरीवाल पर हमला, आरोपी बीजेपी से संबंधित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.