Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौखुटिया में तीन दिवसीय स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 710 मरीजों ने उठाया निशुल्क उपचार का लाभ
  • अल्मोड़ा

चौखुटिया में तीन दिवसीय स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 710 मरीजों ने उठाया निशुल्क उपचार का लाभ

AltnewsUttarakhand 12/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क स्पेशलिस्ट जनसेवा शिविर रविवार को संपन्न हो गया। अवकाश के दिन भी शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी और दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

शिविर के अंतिम दिन 146 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा 48 एक्स-रे और 53 रक्त जांचें भी की गईं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमजद खान ने कहा कि शिविर का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके निवास के निकट विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल सक्सेना ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में कुल 710 मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य एक ही स्थान पर लोगों को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.एस. नेगी, डॉ. मनीष पाल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. तोशी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. देविका खत्री और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनंत गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया।

शिविर के सफल संचालन में नवीन कांडपाल, खीम पाल भोज, एन.के. सकलानी, सीमा, हिमांशु जोशी, हरगोविन्द और चंदन पाठक सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य विभाग ने भविष्य में भी ऐसे विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मां नंदा देवी मेले की तैयारियां शुरू, प्रतिमा निर्माण के लिए चुने गए केले के वृक्ष
Next: शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.