Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’
  • अल्मोड़ा

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’

AltnewsUttarakhand 12/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। ग्राम सभा मटेला और उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में “एक पौधा, एक श्रद्धांजलि – एक वृक्ष, एक अमर स्मृति” अभियान के तहत स्मृति वन की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद के माता-पिता और परिवार के सदस्यों से पौधरोपण कराकर किया गया। स्मृति वन की स्थापना के अवसर पर ग्राम प्रधान कविता बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, राहुल बिष्ट तथा यूकेडी के नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पौधरोपण कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद के माता-पिता ने इस पहल के लिए ग्राम सभा और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने पुत्र के सम्मान में एक प्रेरणादायी कदम बताया। कार्यक्रम में यूकेडी के जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, केंद्रीय मंत्री त्रिलोक सिंह लटवाल, पान सिंह लटवाल, रवि नेगी, नीरज मेहता सहित ग्राम सभा मटेला के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और शहीदों की स्मृति को जीवंत बनाए रखने का संकल्प लिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चौखुटिया में तीन दिवसीय स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 710 मरीजों ने उठाया निशुल्क उपचार का लाभ
Next: उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता में लोक संस्कृति की गूंज, माया जोशी-हेमा पांडे की टीम रही प्रथम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.