Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर वृद्ध महिला की पेंशन स्वीकृत, प्रशासन ने मौके पर पूरी की प्रक्रिया
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री के निर्देश पर वृद्ध महिला की पेंशन स्वीकृत, प्रशासन ने मौके पर पूरी की प्रक्रिया

AltnewsUttarakhand 12/02/2026

अल्मोड़ा। जिले के दूरस्थ क्षेत्र की एक वृद्ध महिला को लंबे समय से लंबित वृद्धावस्था पेंशन अंततः प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद स्वीकृत हो गई। मामला सामने आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लाभ सुनिश्चित कराया। जानकारी के अनुसार ग्राम च्याली, पोस्ट छाना गोलू, तहसील बग्वाली पोखर निवासी रमोती देवी लंबे समय से पेंशन से वंचित थीं। प्रकरण की सूचना सार्वजनिक होने पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह को निर्देश दिए कि संबंधित महिला की पात्रता संबंधी सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर पेंशन स्वीकृत कराई जाए।

निर्देश मिलते ही जिलाधिकारी ने मामले को प्राथमिकता देते हुए उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अभिलेखों की जांच तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी कर पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर दी।
वृद्ध महिला रमोती देवी एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी अंशुल सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन की तत्परता से उनके प्रकरण का समाधान हुआ है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
Next: समर्थ पोर्टल भर्ती में देरी पर छात्रों का प्रदर्शन, सेंटर में ताला लगाया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.