Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने नंदा देवी मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने नंदा देवी मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 13/01/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मंगलवार को नगर स्थित नंदा देवी मंदिर परिसर में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में लगे बिजली के खंभों को आवश्यकता के अनुसार स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर की बाउंड्री, प्रांगण में चल रहे निर्माण कार्यों और अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्थानीय निवासियों की आपत्तियों और सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नंदा देवी मंदिर एक प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है, इसलिए इसके संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य मंदिर के प्राचीन स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए किए जाएं और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर समिति और प्रशासन के बीच समन्वय से ही मंदिर परिसर का संतुलित विकास और धरोहर संरक्षण संभव है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी संजय कुमार, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिंह चौहान, मंदिर समिति से मनोज वर्मा और मनोज सनवाल, पार्षद अमित साह, पार्षद अर्जुन बिष्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसजे विश्वविद्यालय की शोध छात्रा की पुस्तक जर्मनी से प्रकाशित
Next: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत उद्यमियों को जीएसटी की दी जानकारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.