Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • अल्मोड़ा

साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक

AltnewsUttarakhand 10/02/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कलेक्ट्रेट सभागार में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य स्कूलों के विद्यार्थियों और कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार और सतर्क उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों पर जानकारी देते हुए फिशिंग, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, पासवर्ड सुरक्षा और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिभागियों को बताया गया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से बचाव किया जा सकता है। विद्यार्थियों को इंटरनेट के सकारात्मक उपयोग, अनजान लिंक और संदिग्ध संदेशों से दूरी बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करते समय सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। वहीं कर्मचारियों को सरकारी और कार्यालयीन कार्यों में साइबर सुरक्षा मानकों का पालन करने के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यशाला का संचालन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवा पांडेय ने किया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे साइबर खतरों को समझने और उनसे बचाव में मदद मिलेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
Next: समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.