Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
  • अल्मोड़ा

डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

AltnewsUttarakhand 10/02/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई। मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने की। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों और सरकारी प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, किसान क्रेडिट कार्ड और स्वयं सहायता समूहों के वित्तपोषण सहित विभिन्न योजनाओं के लक्ष्यों और उपलब्धियों की बैंकवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को लाभान्वित किया जाए। साथ ही वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों को ग्रामीण स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि चयनित लाभार्थियों के सभी औपचारिक कार्य बैंक जाने से पहले ही पूरे कराए जाएं, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से बैंक के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके साथ ही विभागीय स्तर पर दी जाने वाली सब्सिडी पारदर्शिता और तत्परता से देने के निर्देश दिए गए। बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण केएन तिवारी, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिरुद्ध शाह, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, संबंधित विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सल्ट पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज सोली में लगाई जागरूकता पाठशाला
Next: साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.