Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • साइबर ठगी, लंबित विवेचनाओं और एनडीपीएस मामलों पर एएसपी ने दिए सख्त निर्देश
  • अल्मोड़ा

साइबर ठगी, लंबित विवेचनाओं और एनडीपीएस मामलों पर एएसपी ने दिए सख्त निर्देश

AltnewsUttarakhand 19/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में अपराध नियंत्रण और विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण को लेकर बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों सर्किलों के पुलिस उपाधीक्षकों, सभी प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों, विवेचकों और साइबर सेल प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में साइबर अपराध, लंबित विवेचनाओं और विभिन्न आपराधिक मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में ऑनलाइन ठगी के मामलों में एमआरएम के माध्यम से पीड़ितों की धनराशि तत्काल होल्ड कराकर शीघ्र वापस कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही अब तक साइबर ठगी के पीड़ितों को वापस कराई गई धनराशि की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिन मामलों में साइबर अपराध के कारण निर्दोष लोगों के बैंक खाते फ्रीज हुए हैं, उनमें जीआरएम पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई कर उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने 60 और 90 दिन से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों में भी तेजी लाने को कहा। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने तथा गुमशुदगी के ऐसे मामलों, जिनमें अभियोग दर्ज हो चुका है, में पुलिस मुख्यालय की एसओपी के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गोलू देवता पर आधारित फिल्म ‘बाला गोरिया’ 16 अक्टूबर को होगी रिलीज
Next: आईएफएस अभिमन्यु ने संभाला अल्मोड़ा डीएफओ का कार्यभार, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकना होगी प्राथमिकता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.