Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आईएफएस अभिमन्यु ने संभाला अल्मोड़ा डीएफओ का कार्यभार, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकना होगी प्राथमिकता
  • अल्मोड़ा

आईएफएस अभिमन्यु ने संभाला अल्मोड़ा डीएफओ का कार्यभार, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकना होगी प्राथमिकता

AltnewsUttarakhand 20/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वर्ष 2019 बैच के आईएफएस अधिकारी अभिमन्यु ने अल्मोड़ा वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में कमी लाने, वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने को अपनी प्रमुख प्राथमिकताएं बताया। इससे पहले अभिमन्यु रुद्रप्रयाग, केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य, चकराता और नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने की घटनाओं को कम करने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ वन्यजीव संरक्षण के बीच बेहतर संतुलन स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए विभागीय तैयारियों को और मजबूत किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाकर आग की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण का प्रयास किया जाएगा। नवनियुक्त डीएफओ ने कहा कि अल्मोड़ा की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध वन संपदा इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं रखती है। इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। अभिमन्यु ने कहा कि वन विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और विभाग तथा स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए वन संरक्षण और जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: साइबर ठगी, लंबित विवेचनाओं और एनडीपीएस मामलों पर एएसपी ने दिए सख्त निर्देश
Next: पेटशाल में पशु चिकित्सा शिविर में 62 पशुओं का किया उपचार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.